आज दिनांक 13 नवंबर 2016 दिन रविवार को इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट और तिरुपति बालाजी सिने प्रोडक्शन द्वारा टीवी रियलिटी शो ब्रावुरा वंडर मॉम सीजन 2 का ऑडिशन किया गया। वंडर मॉम टाइटल को अपने नाम करने की जज्बा लिए मेरठ, बुलंदशहर, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, बाग़पत, बड़ौत, मोदीनगर, हापुड़, मुरादाबाद, आदि शहरों से आई यूनिक और टैलेंटेड मॉम्स ने अपने प्रतिभा से जजों को इम्प्रेस किया। वंडर मॉम सीजन 2 के इस ऑडिशन में नृत्य, अभिनय, गायन, मॉडलिंग आदि हुनर के खास अंदाज को जिस तरह से मॉम्स ने प्रदर्शन किया है इसे जल्द ही टेलीविज़न पर दिखाया जायेगा।
Sunday, 13 November 2016
यूनिक और टैलेंटेड मॉम्स ने अपने प्रतिभा से जजों को किया इम्प्रेस
Friday, 11 November 2016
बी.आई.टी. ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व् बाल दिवस का आयोजन किया गया
आज दिनांक 11/11/2016 दिन शुक्रवार को बी.आई.टी. ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व् बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधार्थियों ने योगा, कबड्डी, प्रो-बॉल, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जीवन उपयोगी बातें बताई और छात्रों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर निदेशक श्री संदीप कुमार रायज़ादा, शिक्षाविद श्री एन.पी.सिंह, स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निदेशक श्री संदीप कुमार रायज़ादा, शिक्षाविद श्री एन.पी.सिंह, स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Saturday, 5 November 2016
इंटर हाउस प्रतियोगिता में नाट्य मंचन द्वारा भारत में अनेकता में एकता की झलक
आज दिनांक 5 नवंबर 2016 दिन शनिवार को परतापुर बाईपास घाट रोड स्थित बी.आई.टी. ग्लोबल स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य मंचन द्वारा भारत में अनेकता में एकता को प्रदर्शित किया गया। जिसमें चारो हाउस आकाश हाउस (हिन्दू धर्म), सागर हाउस (सिक्ख), अग्नि हाउस (मुस्लिम धर्म) और पृथ्वी हाउस (ईसाई धर्म) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम के द्वारा विश्व में चारों तरफ शांति, प्रेम, सदभावना, दया और अहिंसा का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री संदीप कुमार रायज़ादा, शिक्षाविद श्री एन.पी. सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)









