Journalism

Monday 21 December 2015

चर्च में जाकर उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व: बी. आई. टी. ग्लोबल स्कूल

बी. आई. टी. ग्लोबल स्कूल में सोमवार, 21 दिसंबर को नौनिहालों ने अध्यापिकाओं संग सरधना स्थित चर्च में जाकर क्रिसमस पर्व मनाया।जिसमे कक्षा प्री - नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विधार्थी उपस्थित रहें। 




 स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सिरोही ने बच्चों को क्रिसमस पर्व और प्रभु ईसा मसीह के बारे में जानकारी दी और बताया कि बच्चें किताबी ज्ञान की तुलना में प्रयोगात्मक गतिविधियों से जल्दी सीखते हैं। स्कूल के डायरेक्टर श्री संदीप कुमार रायजादा ने  बच्चों को क्रिसमस पर्व पर आशीर्वाद दिया।





 बच्चों ने  रिंगा - रिंगा रोजेज पॉकेट फुल अ पोसेस्स ... हईसा हईसा  वी फॉल डाउन ..... कहते हुए जम कर खेल कूद कर घूमने का पूरा आनंद उठाया।