Journalism

Saturday 25 March 2017

तो कुछ इस तरह सलमान खान ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी...


सलमान खान आज बॉलीवुड के सुल्तान बन चुके हैं। इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हर एक्ट्रेस उनके साथ फिल्म करना चाहती है। उनकी स्टारडम ही ऐसा है कि केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। आज हम आपको सुल्तान सलमान खान के फिल्मी करियर का पहला सीन दिखाने वाले हैं। जी हां वो सीन जब सलमान खान पहली बार पर्दे पर आए थे।
दबंग खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सदाबहार खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा और फारुख शेख थे। इस फिल्म में सलमान खान फारुख शेख के भाई के रोल में नजर आए थे। साल 1988 में आई इस फिल्म को जे.के.बिहारी ने डायरेक्ट किया था। बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में प्रेम के रोल में नजर आने वाले सलमान खान का नाम इस फिल्म में विकी था।

फिल्म में सलमान की एंट्री वाला सीन देखने लायक था। सलमान इसमें एक पॉप गाने पर डांस करते दिखते हैं। यह वो समय था जब सलमान दुबले-पतले थे। यहां तक कि इस फिल्म में सलमान खान के लिए डबिंग भी किसी और आर्टिस्ट ने की थी। इस फिल्म के बाद सलमान डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान की खूब तारीफ हुई। इशके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
बता दें कि सलमान खान की मैंने प्यार किया को बाद में अंग्रेजी, स्पैनिश, तेलुगु भाषा में भी डब किया गया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान के लिए अच्छा समय शुरू हो गया था। इसके बाद उनकी सनम बेवफा, लव, पत्थर के फूल, साजन जैसी कई अच्छी फिल्में आईं।