Journalism

Friday 20 November 2015

IFTI में 24 नवंबर को आयोजित हो रहा "ब्रावुरा वंडर मॉम" का ऑडिशन


आखिर वो समय आ ही गया जब मॉम्स किचेन एवं ड्रॉइंग रूम से बाहर निकालकर अपने खुद के सपने को न केवल खुद में ही समेटे रख सकती हैं बल्कि पूरी दुनिया के सामने अपने सपनों की उड़ान भी भर सकती हैं।


 इस उड़ान को प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट, जो कि "ब्रावुरा वंडर मॉम" का तीसरा ऑडिशन, 24 नवंबर को आयोजित करने जा रहा है। 




यह आखिरी मौका होगा मॉम्स को अपना ज़ज्बा पूरे जोश और जुनून  के साथ पेश करने का क्योंकि इसके पश्चात फिर सेमीफाइनल एवं फाइनल लिए भी चयन किया जायेगा। 



 सभी मॉम्स से गुजारिश है कि खुद से किये अपने वादे को निभाते हुए निरंतर आगे बढ़ कर खुद के सपने को पूरा करने का हर कीमत पर प्रयास करें। 

-: ऑडिशन हेतु आवश्यक जानकारियाँ :-  

दिनांक:  24 नवंबर 2015 

समय:    सुबह 9 बजे से 

स्थान:    इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट, मेरठ।